13 September 2020 10:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर में लूट, डकैती, हथियार रखने सहित हिंसक घटनाएं बढ़ रही है। तो वहीं पुलिस भी कहीं ना कहीं गंभीर मामलों में कार्रवाई करने में पीछे नहीं हैं। आज अंबेडकर सर्किल के समीप स्थित बोस किराना स्टोर पर ग्राहक बन आए दो लोग दस हजार रुपए निकालकर भाग गए। घटना की सूचना पर कोटगेट थाना प्रभारी धरम पूनिया के निर्देश पर सउनि रामकरण मय कानि ताराचंद व राम की टीम मौके पर पहुंची। आमजन की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को दबोचा। इसमें से एक आरोपी 40 वर्षीय रफीक पुत्र अब्दुल निवासी सर्वोदय बस्ती के पास अवैध देशी कट्टा भी बरामद हुआ। रफीक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी भाटों के बास निवासी 38 वर्षीय विनोद पुत्र भंवरलाल भाट को 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि आरोपियों ने गल्ले से दस हजार निकाले थे जो बरामद कर लिए गए। ये लोग पहले भी लूट की वारदातें कर चुके हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
05 February 2024 11:49 PM