14 March 2020 07:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वाहन चालकों व व्यापारियों के लिए सरकार के इस फैसले से बुरी खबर आ सकती है। क्योंकि पेट्रोल व डीजल में तीन रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी बाजार मूल्य में नहीं बल्कि उत्पाद शुल्क व सेस में की गई है। बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सरकार ने शनिवार को यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ लेने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। वहीं एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क 2 रुपये प्रति लीटर बढ़कर आठ रुपये लीटर हो गया है। डीजल के मामले में उत्पाद शुल्क दो रुपये बढ़कर चार रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल पर रोड सेस में क्रमश: एक रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। इससे रोड सेस बढ़कर 10 रुपये हो गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि से सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होती है। हालांकि, इस वृद्धि को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के साथ समायोजित किये जाने की बात है। सूत्रों का कहना है कि इससे खुदरा मूल्य में बढ़ोतरी नहीं होने के आसार है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 June 2020 02:21 PM