02 November 2023 04:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी की तीसरी सूची आ गई है। तीसरी सूची में बीजेपी ने 50 विधानसभा सीटों पर नाम तय कर दिए हैं। बीकानेर के कोलायत व खाजूवाला से भी नाम तय हो गए हैं। इसके साथ ही ख़बरमंडी न्यूज़ की बुधवार को लगाई गई ख़बर पर भी मुहर लग गई है। कोलायत से देवीसिंह भाटी की जगह उनकी पुत्रवधू पूनम कंवर को टिकट दिया गया है। वहीं खाजूवाला से विश्वनाथ मेघवाल को टिकट मिला है। ख़बरमंडी ने बुधवार को ही देवीसिंह का टिकट कटने व उनके बदले पूनम कंवर को टिकट मिलने का दावा कर दिया था। बता दें कि पूनम कंवर पिछले विधानसभा चुनावों में भी चुनाव लड़ी थीं।
इसके अतिरिक्त सरदारपुरा से डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। देखें सूची



RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM