09 October 2020 08:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) आज फिर अवैध धंधों का बाजार गर्म करने वाले दो तस्करों को हवालात की हवा खिलाने में मददगार साबित हुई। टीम प्रभारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में कांस्टेबल देवेंद्र कुमार व कांस्टेबल देवाराम ने तस्करों के बारे में आसूचना एकत्र की। डीएसटी द्वारा एकत्र सूचना के आधार पर नोखा पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ की। प्रशिक्षु आरपीएस प्रेम कुमार मय टीम ने नोखा के बागड़ी कॉलेज के सामने, नोखा रोड़ पर हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ी सहित अवैध शराब जब्त की। वहीं जांगलू निवासी 38 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र भंवर सिंह व झुंझुनूं, बिसाऊ निवासी 45 वर्षीय कुलदीप पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 10 कार्टून बीयर व 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
29 March 2020 04:56 PM