27 August 2022 08:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। घटना जूनागढ़ के फुटपाथ पर लगी मूर्ति की खुली दुकान की है। कोटगेट थाने के एएसआई श्याम लाल ने बताया कि आज शाम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवादी रमेश ने बताया कि एक व्यक्ति कल उसके पास आया। उसे कहा कि यहां से अपनी दुकानदारी हटा ले। अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जूनागढ़ का चौकीदार बताया। आज फिर वही आदमी आया। अज्ञात आरोपी ने गणेश जी की एक दो मूर्तियां तोड़ डाली। आरोप है कि मूर्तियां जूनागढ़ की खाई में भी फेंकी गई। परिवादी ने पुलिस को उस मोटरसाइकिल के नंबर भी बताएं हैं, जिस पर बैठकर आरोपी दो दिनों से आ रहा था। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल जोधपुर नंबर की है, मगर मोटरसाइकिल मालिक का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जिसने भी यह कृत्य किया है वह मानसिक रूप से सही नहीं लग रहा। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि ऐसा कृत्य करने वाला एक नेता हैं। पुलिस जांच के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
05 December 2020 10:42 PM