30 September 2020 02:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बंदूक के दम पर लोगों को डराने वाला हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टा पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि सलमान भुट्टा को पुलिस तलाश रही है, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा है। वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)की सिम प्रयोग कर रहा है। पुलिस के अनुसार वह बीकानेर से बाहर निकल चुका है लेकिन भारत में ही है।
पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से विदेशी सिम उपयोग में ले रहा है। बता दें कि सलमान भुट्टा के खिलाफ 38 मुकदमें दर्ज हैं। वह सदर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। हाल ही में कोटगेट थाना क्षेत्र के एक ही व्यक्ति के घर पर बार बार फायर करने का मामला सुर्खियों में आया था। जब सलमान पर कोटगेट पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को धमकाने का आरोप था। इसके बाद सीआई धरम पूनिया का एक ऑडियो भी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि वह गरीबों को परेशान करना छोड़ दें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM