22 July 2021 05:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकेईएसएल ने अब शहरी उपभोक्ताओं से सीईएससी राजस्थान की अधिकृत वेबसाइट cescrajasthan.co.in के माध्यम से बिजली बिल भरने की अपील की है।
बीकेईएसएल के सीओओ शान्तनू भट्टाचार्य ने बताया कि गूगल सर्च के माध्यम से बीकेईएसएल की वेबसाइट से बिजली का बिल भरने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सीईएससी राजस्थान की अधिकृत वेबसाइट पर बीकेईएसएल को क्लिक कर सम्बंधित जानकारी देने के साथ बिजली का बिल भरने की सलाह दी जाती है। भट्टाचार्य ने बताया कि उपभोक्ता सीईएससी राजस्थान राजविद्युत ऐप के माध्यम से भी अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य पेमेंट गेटवे फोन पे, पेटीएम, गूगल पे, अमेजन पे आदि के माध्यम से भी अपने बिजली बिल का भुगतान सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 February 2022 04:30 PM