06 June 2025 10:09 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। निर्जला एकादशी पर शहर भर में सेवा का माहौल रहा। चप्पे चप्पे पर शरबत, जल व आईसक्रीम की सेवा चालू रही। इसी कड़ी में बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपनी टीम के साथ बीकानेर सेंट्रल जेल में निर्जला एकादशी मनाई। बीकानेर पश्चिम से बीजेपी विधायक जेठानंद व्यास को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया। वहीं शहर बीजेपी के पदाधिकारी साथ थे।


निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कैदियों को शरबत व ज्यूस पिलाया गया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में शहर बीजेपी के पदाधिकारी मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, चंद्र मोहन जोशी, जोगेंद्र शर्मा सहित सौरभ छाजेड़,मघाराम नाई, हरिकांत शर्मा, गाजू बन्ना व विमल आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
03 October 2021 05:48 PM