06 March 2020 06:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई है। शुक्रवार को इसकी ओपनिंग रेट जहां 36 रूपए थी, वहीं 5 रूपए 55 पैसे के निचले स्तर पर यह शेयर बिका। शेयर मार्केट विशेषज्ञ श्रीगंगानगर निवासी विकास बांठिया ने बताया कि कुछ ही घंटों में 75 प्रतिशत की गिरावट बहुत बड़ी बात है। बांठिया के अनुसार यस बैंक द्वारा नकद निकासी की लिमिट करने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है यस बैंक में नकद की किल्लत की वजह से प्रशासक नियुक्त हुआ व एक माह में निकासी की कुल लिमिट पचास हजार कर दी गई है। हालांकि यस बैंक के अलावा भी ज्यादातर शेयरों में गिरावट जारी है।
RELATED ARTICLES
09 August 2020 02:57 PM