12 May 2025 06:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देह व्यापार जैसे घिनौने धंधे में बीकानेर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र व जेएनवीसी थाना क्षेत्र की तरह ही गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी धड़ल्ले से देह व्यापार चल रहा है। गंगाशहर की नई लाइन, सुराणा मोहल्ले के एक दो मंजिला मकान में लंबे समय से वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। यहां एक महिला द्वारा अलग अलग क्षेत्रों से लड़कियां लाईं जाती है। फिर दिन रात इन लड़कियों की बिक्री होती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घर में वेश्यावृत्ति का यह गंदा धंधा 8-10 सालों से अधिक समय से करवाया जा रहा है।
इस क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि हर व्यक्ति को इस ठिकाने का पता है मगर सब डरते हैं, इसलिए मुंह नहीं लगना चाहते। कई साल पहले कोशिशें भी की गई। सभ्य समाज के बीच वेश्यावृत्ति जैसा घिनौना काम चलने के पीछे बड़ा हाथ भी बताया जाता है।
इस क्षेत्र के निवासियों को बड़ी आपत्ति है मगर यह भरोसा नहीं है कि हमारा सिस्टम इस ठिकाने को ठिकाने लगा भी सकता है क्या! ख़ासतौर पर आस पड़ौस के निवासी तो अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहते हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन नई नई लड़कियां दिखती हैं। प्रतिदिन कई पुरुषों का आना जाना रहता है।
-साधु संतों व भक्ति का क्षेत्र हो रहा प्रताड़ित : बता दें कि इस क्षेत्र में धार्मिक व सभ्य समाज रहता है। इस क्षेत्र में साधु संतों का ठहराव व विहार निरंतर चलता रहता है। यहां का समाज अपने क्षेत्र में किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां नहीं चाहता। ऐसे में सिस्टम को चाहिए कि वह इस बुराई पर वज्र प्रहार करे।
RELATED ARTICLES
08 March 2021 11:47 PM