23 August 2022 09:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीएसई(बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की स्टार एम एफ इकाई ने चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संदीप सुराणा को स्टार एम एफ 2022 अवॉर्ड से नवाजा है। सुराणा को यह अवॉर्ड एक ही दिन में 132 सिप(SIP) रजिस्टर करवाने पर दिया गया है। चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज के डायरेक्टर सुमति सुराणा ने बताया कि स्टार एम एफ ऑनलाइन म्यूचयल फंड का नंबर वन प्लेटफॉर्म है। वे इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। 15 अगस्त को संदीप सुराणा ने यह उपलब्धि हासिल की। निवेशकों के लिए यह सिप बड़ा लाभ लेकर आएगी।
उल्लेखनीय है कि चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का गंगाशहर, दिल्ली, सरदारशहर, गुड़गांव, श्रीडूंगरगढ़, सिलीगुड़ी, कलकत्ता सहित कई शहरों में कार्यालय है। वहीं गंगाशहर के चौरड़िया चौक पर हैड ऑफिस है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM