16 October 2021 02:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत हो गई तथा दूसरा पीबीएम में भर्ती है। घटना बीती रात करीब सात बजे की है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि लालमदेसर मगरा निवासी दीपक व सुभाष मेघवाल मोटरसाइकिल पर बीकानेर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भीनासर चूंगी नाके व बाईपास के बीच में सामने से आई टोयटा ईटीओस आरजे 19 टीए 6306 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक दीपक व उसका भाई सुभाष दोनों घायल हो गए। दोनों को पीबीएम ले जाया गया। दीपक की मौत हो गई। वहीं सुभाष का इलाज चल रहा है।
मृतक के पिता दुर्गादास ने टोयटा चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM