09 June 2020 01:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब पीबीएम अस्पताल में कार्यरत रेजीडेण्ट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह डॉक्टर मेडिसिन विभाग में कार्यरत था। इसके पीबीएम से ही संक्रमित होने का अनुमान है। हालांकि अभी तक सबकुछ साफ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि आज शाम को भी दो पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसमें एक कोतवाली थाना क्षेत्र के भार्गव मोहल्ले की महिला पॉजिटिव थी। वहीं दूसरी गंगाशहर के बोथरा चौक प्रथम क्षेत्र की महिला थी, जो दिल्ली से आई थी। वहीं इसके अलावा 761 रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
23 May 2021 10:52 PM