27 March 2020 06:55 PM

बुरे वक्त को परास्त कर रही अच्छाई
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी के इस बुरे वक्त में जरूरतमंदों को भोजन की कमी नहीं आ सकती। इसका कारण है वह लोग जो इनको घरों तक भोजन पहुंचाने का नेक काम बखूबी कर रहे हैं। ऐसी ही एक संस्था है श्री बाबा रामदेव सेवा समिति, जो कि बीकानेर शहरी क्षेत्र से लेकर बीछवाल जैसे दूर-दराज क्षेत्रों तक भोजन पहुंचा रही है। फिलहाल हर रोज यह संस्था साढ़े सात से ज्यादा पैकेट पहुंचा रही है। हर एक पैकेट में पर्याप्त मात्रा में रोटी और सब्जी होती है, जो गुणवत्ता युक्त होती है। अगर बीकानेर के किसी भी क्षेत्र में किसी को भी लॉक-डाउन के दौरान भोजन की जरूरत हो तो वह इन 9829648696 / 9309052854 नंबरों पर फोन करके भोजन मंगवा सकता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
13 October 2021 07:26 PM