10 August 2021 03:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डुप्लीकेट प्लाई बेचने वाले प्लाईवुड व्यापारी को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कोलकाता निवासी चेतना खन्ना सहित फर्म के अन्य व्यक्तियों ने नयाशहर पुलिस को शिकायत की थी कि गजनेर रोड़ स्थित कृष्णा प्लाईवुड द्वारा उनके ट्रेड मार्क सेंचुरी का डुप्लीकेट सेंचुरी प्रो प्लाई वुड बेचा जा रहा है। आरोप था कि आरोपी डुप्लीकेट प्लाई पर उनके ट्रेडमार्क का फर्जी उपयोग कर रहा है। इस पर उनि देवेंद्र सोनी मय पुलिस जाब्ते ने कृष्णा प्लाईवुड की दुकान पर दबिश दी। मौके पर सेंचुरी के ट्रेडमार्क का फर्जी उपयोग पाया गया। दुकान मालिक 40 वर्षीय नारायण पुत्र पुरुषोत्तम कल्याणी (माहेश्वरी) के पास किसी प्रकार का ऑथोरिटी लेटर अथवा बिल भी नहीं मिला।
पुलिस ने नारायण कल्याणी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी, 63 कॉपीराइट एक्ट, 102,103,104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सुभाष यादव को दी गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM