19 June 2024 05:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार की शाम जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में मिले बिना सिर व हाथों वाले युवती के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बीकानेर में ऐसा पहली बार हुआ जब बिना सिर व हाथों के ही किसी मृतक का अंतिम संस्कार किया गया हो। शनिवार को शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका की पहचान करने व सिर ढ़ूंढने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में मंगलवार शाम नगर निगम के वाहन ने शव को आरसीपी कॉलोनी स्थित श्मशान गृह पहुंचाया। जहां पुलिस की मौजूदगी में असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत व उनकी टीम ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम , संस्कार करवाया। श्मसान गृह के कर्मचारियों का भी योगदान रहा। अब मृतका की अस्थियों का गंगा में विसर्जन निकट भविष्य में किया जाएगा।
बता दें कि इस क्रूरतम हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने एक बड़ी टीम बनाई है। जिसमें विभिन्न थानों के थानाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने रात दिन एक कर रखे हैं, लेकिन अब तक ना ही मृतका की पहचान हो पाई है और ना ही उसका सिर व हाथ मिले हैं।
पुलिस के अनुसार चारों तरफ के सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकशन आदि निकलवाई गई है।
पुलिस का कहना है कि अब तक कोई भी क्लू नहीं मिला है। मृतका का मुंह था ही नहीं, हाथ भी गायब थे। दूसरी तरफ शरीर व पैरों में ऐसा कोई चिन्ह या आभूषण आदि नहीं जिससे पहचान में मदद मिल सके। मृतका के शरीर पर मात्र पेंटी के अलावा कुछ पहना हुआ नहीं। यही पेंटी पुलिस की उम्मीद थी। सी9 पेंटी पर लिखे 5117 नंबर ने उम्मीद जगाई थी। लेकिन बाद में कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि यह सीरीज नंबर नहीं बल्कि साइज का नंबर है। यह कंपनी का एक्स एल साइज नंबर था। सी9 एक मंहगा ब्रांड है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 November 2021 11:48 PM