01 September 2020 10:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घोड़ी कुदाकर दांव लगाने वाले दस जनों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों से 85030 रूपए भी बरामद किए गए हैं। सुनारों की गुवाड़ जय भैरूनाथ मार्केट के ऊपर बने कमरे में दस लोग घोड़ी (गोटी) पर दांव लगा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय जाब्ते ने दबिश दे दी। मौके से आरोपी रंगे हाथों दबोच लिए गए। पुलिस ने पैसों के अलावा दो गोटियां व एक कांच का ग्लास भी जब्त किया है।

उल्लेखनीय पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णियां द्वारा लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु चलाए गये अभियान के तहत एएसपी पवन मीणा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। टीम में नवनीत सिंह के साथ हैड कानि शिवकुमार, कानि चंद्रप्रकाश, कानि अनिल, कानि सोनू शर्मा, आरटी लेखराम,आरटी श्योपतराम व शिवराज कानि शामिल थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM