19 June 2022 11:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में अभी अभी छीनाझपटी की वारदात हुई है। घटना जनाना अस्पताल के आगे की है। नोहर तहसील, हनुमानगढ़ निवासी पवन कुमार के अनुसार वह जनाना के सामने खड़ा खड़ा फोन पर बात कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार होकर आए दो युवकों ने रीयल मी 3 मोबाइल छीना और फरार हो गए। पवन ने वहीं से गुजर रहे एक बाइक सवार से मदद मांगी। बाइक से लुटेरों का पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं लगे। वारदात की सूचना पीबीएम पुलिस चौकी में दी गई है।
हालांकि पीछे खड़े परिजनों ने मामला मोबाइल स्नैचिंग के साथ साथ किडनैपिंग का समझ लिया। पुलिस को सूचित भी किया। तभी पवन लौट आया और सारी बात स्पष्ट हुई।
उल्लेखनीय है कि पीबीएम में पिछले 2-3 महीनों से गैंग सक्रिय हैं। यह गैंग मोबाइल चोरी, जेब काटने से लेकर छीना झपटी की वारदातें कर रहा है। अब तक करीब 10-15 से ज्यादा वारदातें हो चुकी है।
RELATED ARTICLES
18 June 2020 06:15 PM