01 April 2024 10:02 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर रेल्वे जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाने के हैड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश के अनुसार युवक उदासर निवासी बिट्टू शर्मा बताया जा रहा है। हालांकि ख़बर लिखने तक मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे नहीं थे। ऐसे में पहचान अभी अपुष्ट है।
पुलिस के अनुसार घटना आज देर शाम पांच नंबर प्लेटफार्म पर हुई। युवक ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। उसके हाथ व कांधे की तरफ चोट लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी पुलिस के अनुसार युवक पैसेंजर था या किसी अन्य काम से वहां आया था, यह अभी पता नहीं चला है। दूसरी तरफ चर्चा यह भी है वह रंग पेंट का काम करता था।
मामला आत्महत्या का है या हादसा, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
23 September 2020 12:01 AM