24 June 2025 12:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मामला जसरासर के बादनू का है। जहां 28 वर्षीय राजूराम मेघवाल पुत्र भंवरलाल की हत्या कर दी गई। थानाधिकारी संदीप कुमार के अनुसार वारदात बीती रात की है। युवक को खेजड़ी से बांधकर पीटा गया।
प्रथमदृष्टया हत्या का कारण अवैध संबंधों को बताया जा रहा है। पुलिस ने शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। हत्या के आरोपी चिन्हित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजूराम अविवाहित था।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM