01 May 2020 03:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी के कठिन समय में मदद का महायज्ञ लगातार चालू है। गंगाशहर के हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप द्वारा अब तक तीन हज़ार राशन किट वितरित की जा चुकी है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया इस ग्रुप को बखूबी चला रहे हैं। शुक्रवार को ग्रुप द्वारा दो हज़ार और राशन किट वितरण की शुरुआत की गई। एनएसयूआई महासचिव रितेश सेवग ने बताया कि दो हज़ार अतिरिक्त किट का वितरण पूर्व व पश्चिम दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों के जरूरतमंदों को किया जाएगा। दिलीप बांठिया के निवास से किट से भरे तीन वाहनों को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं इस दौरान गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज, कांस्टेबल हरेंद्र, नगर निगम के नेक मोहम्मद, जमादार श्रवण तेजी आदि का मंत्री भाटी के हाथों सम्मान भी किया गया। मंत्री भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत की यही मंशा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। ऐसे में राशन वितरण का यह कार्यक्रम गहलोत की मंशा अनुसार हो रहा है। वहीं उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया ने कहा सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों की पालना करते हुए सूखे राशन का वितरण किया जा रहा है। बांठिया ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह उनसे संपर्क करें। इस मौके पर महेंद्र बोथरा, ललित दफ्तरी, पवन डागा, ज्यूपिटर, रितेश सेवग सहित कोरोना वॉरियर्स उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 February 2021 02:12 PM