12 October 2022 04:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में भीषण हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। गंगाशहर थाने के हैड कांस्टेबल जयप्रकाश के अनुसार दुर्घटना नोखा रोड़ चुंगी से डेढ़ किलोमीटर देशनोक की तरफ हुई। बीकानेर से जा रहे तेल के टैंकर व देशनोक से आ रही टैक्सी में भिड़ंत हो गई।
मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान देशनोक निवासी 65 वर्षीय झंवर लाल भूरा, सुंदर लाल पुत्र दीपचंद भूरा व राजू देवी पत्नी सुंदर लाल भूरा के रूप में हुई है। वहीं निकिता भूरा व ऑटो चालक गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
09 March 2022 10:34 PM