23 July 2020 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज 44 नये पॉजिटिव आए, लेकिन इस बीच सुखद बात यह है कि आज जीरो मृत्यु के साथ 63 व्यक्ति पॉजिटिव से नेगेटिव होकर ठीक हो गये। इस लिहाज से गुरूवार का दिन एक तरह से शुकून भरा रहा। हालांकि बीकानेर निवासी बजरंग सोनी की जयपुर में मृत्यु हुई, वे कोरोना पॉजिटिव भी थे। मगर उनकी मौत का कारण भोजन नली की खराबी माना जा रहा है, वहीं जयपुर में मौत होने से उसे बीकानेर में गिना भी नहीं जा सकता। बता दें कि आज के पॉजिटिव मिलाकर अब पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 1607 पर पहुंच गया है। वहीं आज के 63 ठीक होने वाले मरीजों को मिलाने पर अब तक कुल 848 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। वहीं 723 केस अभी एक्टिव हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल सहित विभिन्न क्वॉरन्टाइन सेंटरों में रखा हुआ है। ऐसे में अगर प्रतिदिन मरीज़ ठीक होते हैं और मृत्यु नहीं होती है तो यह बीकानेर के लिए कोरोना से जीत के समान होगा। ऐसा इसलिए कि कोरोना का रायता पहले ही फैल चुका था, ऐसे में अब जो पॉजिटिव आ रहे हैं असल में वह पॉजिटिव पहचाने जा रहे हैं। वहीं नये सिरे से संक्रमित होने वालों की संख्या कम ही मानी जा रही है। लेकिन इन सबके बीच जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो यह है कि अब भी हर एक परिवार खतरे में है। वजह, अधिकतर परिवारों में कोई ना कोई बीपी, शुगर, गठिया, किडनी, हार्ट आदि गंभीर रोगों में से किसी रोग से ग्रसित हो सकता है। ऐसे में इस तरह के मरीजों को कोरोना से बचाना बेहद जरूरी है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
18 April 2021 06:00 PM