27 October 2021 07:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मनोरोगियों को बेड़ियों से मुक्त करवाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के मिशन फ्रीडम की लौ अब जयपुर तक प्रदीप्त हो चुकी है। वरदान हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर द्वारा चलाए जा रहे इस मानवीय मिशन से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ओएसडी धीरेंद्र कमठान भी इस मिशन से जुड़ गए। उन्होंने मिशन फ्रीडम के पोस्टर का अवलोकन किया। मिशन के समर्थन में पोस्टर प्रदर्शित भी किया।
मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि उन्होंने कमठान से मुलाकात कर मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमठान ने मिशन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि वरदान द्वारा चलाए जा रहे मिशन फ्रीडम का उद्देश्य बीकानेर संभाग के उन सभी मानसिक रोगियों को मुक्त करवाना है, जो बेड़ियों में जकड़कर घरों में कैद कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बीकानेर संभाग में इस तरह के मानसिक रोगी हैं, जो वर्षों से बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। डॉ सिद्धार्थ असवाल इनके लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
30 November 2020 11:09 PM