22 February 2026 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। धार्मिक मान्यता है कि संतों व साधकों के चरण जहां पड़ते हैं वह धरा धन्य हो जाया करती है। ऐसे ही एक संत व साधक कृष्णगिरी पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु पूज्यपाद श्री श्री 1008 आचार्य श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के मंगल प्रवेश से बीकानेर की धरा धन्य हुई है। वसंत विजय जी ने रविवार को बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में मंगल प्रवेश किया। महाराज 24, 25 व 26 फरवरी 2026 को गंगाशहर की जैन स्कूल की घाटी पर स्थित अग्रवाल भवन परिसर में विशेष त्रिदिवसीय अनुष्ठान करेंगे। इस त्रिदिवसीय यज्ञ महोत्सव में भव्य वैदिक यज्ञ, विशेष पूजा-अर्चना एवं दिव्य अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
14 August 2020 12:37 PM