03 November 2021 03:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब पीबीएम में पोस्टमार्टम की तरह मेडिकल लीव के लिए भी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। पीबीएम अधीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेशानुसार यदि चिकित्सालय समूह का कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के लिए मना करता है या मेडिकल लीव मांगता है तो उसका मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही छुट्टी पर निर्णय होगा। मेडिकल बोर्ड में एक ऑन ड्यूटी फिजिशियन, ऑन ड्यूटी सर्जन, ऑन ड्यूटी गायनाकोलॉजिस्ट व ऑन ड्यूटी अस्थि रोग विशेषज्ञ को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड के संयोजक द्वारा आवश्यकता अनुसार अन्य विभाग के विशेषज्ञ को भी टीम में शामिल किया जा सकेगा।
बता दें कि वर्तमान में डेंगू व मौसमी बीमारियों से हालात बेकाबू है। ऐसे में पीबीएम ने पूर्व में ही सभी की छुट्टियां रद्द करते हुए नये सिरे से छुट्टियों पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके कुछ कर्मचारी ड्यूटी ना करने के बहाने तलाश रहे हैं। इसी से निपटने के लिए यह आदेश जारी किया बताते हैं। विदित रहे कि बुरे समय में आम आदमी भी सेवा हेतु आगे आ रहा है ऐसे में चिकित्सा कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
05 September 2021 11:57 PM