01 May 2021 07:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक माह बाद कोरोना को लेकर बुरी के साथ अच्छी ख़बर भी आई है। आज नये मरीजों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है। आज सुबह शाम की रिपोर्ट मिलाकर कुल 799 पॉजिटिव आए, वहीं 840 मरीज़ पुनः नेगेटिव हो गए। हालांकि अब भी खतरा बरकरार है। ऐसे में अधिक खुश होना भी खतरनाक हो सकता है। बता दें कि अभी भी पॉजिटिव आने का प्रतिशत 30 से ऊपर बरकरार है। कल कुल 2644 सैंपल जांच के लिए आए, जिनमें से 799 पॉजिटिव निकल गये। यानी जांच पर पॉजिटिव का प्रतिशत 30.21 रहा। जब सौ जांच में से 30-35 सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हो ऐसे हालातों में ढ़िलाई संक्रमण को बढ़ावा देगी।
हमारी अपील है कि आप सभी कुछ दिनों के लिए घरों में ही रहें। संक्रमण रोककर ही हम जिंदगी और अर्थव्यवस्था दोनों को बचा सकते हैं, इसलिए घरों में रहें।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
15 September 2021 12:32 AM