03 July 2025 06:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर का स्वास्थ्य भवन ही अब सुरक्षित नहीं है। यहां के कर्मचारी अब बेफिक्र होकर काम नहीं कर पाएंगे। वजह, सीएमएचओ कार्यालय के इस परिसर में अब चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 4 बजे के आसपास यहां से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक यहां एक कर्मचारी गिरधर दास किराडू की बताई जा रही है। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस को शिकायत दी गई है। कोटगेट पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
बता दें कि सीएमएचओ कार्यालय का यह परिसर अधिक बड़ा नहीं है। फिर भी यहां से बाइक चोरी होना सतर्क करता है।
RELATED ARTICLES
11 October 2020 08:07 PM