05 June 2020 12:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में ब्लैकमेलिंग के बड़े खेल की बात सामने आ रही है। यहां के भ्रष्टाचार से भी खतरनाक ब्लैकमेलिंग के इस खेल को बताया जा रहा है। कई आंतरिक सूत्र पीबीएम में ब्लैकमेलिंग के खेल की पुष्टि करते हुए बताते हैं कि इस खेल में प्रमुख तौर पर एक ही नाम है। यह ब्लैकमेलर डॉक्टरों से लेकर ठेकेदारों तक किसी को भी नहीं छोड़ता, यहां तक कि गुटबाजी में भी यह बदलाव करता रहता है। सूत्र का दावा है कि इस ब्लैकमेलर ने यहां सैकड़ों डॉक्टरों व ठेकेदारों को ठगा है। सूत्र के अनुसार पीबीएम को खोखला करने में इस ब्लैकमेलर का भी बड़ा हाथ है। बताया जा रहा है कि अधीक्षक, प्रिंसीपल लेकर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित ठेकेदार भी इससे पीड़ित हैं। सूत्र इसका नाम भी जल्द ही उजागर करने वाले हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM