23 April 2025 01:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-पाइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सत्रांत तक विद्यालय का समय प्रातः 7.30 से प्रातः 12.30 बजे तक किया है।
आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय प्रातः 7 से ग्यारह बजे तक किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM