18 June 2020 07:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के जग्गासर दंतौर रोड़ पर 76 आरडी पुलिया के पास कार अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। दंतौर थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया ने बताया कि कार चालक संतोष मेघवाल व उसकी पत्नी शारदा को गंभीर चोटें आई, उन्हें पीबीएम रैफर किया गया। वहीं कार में चार छोटे बच्चे थे जिनके मामूली चोटें आई है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा भारतमाला सड़क पर हुआ। अनुमान है कि तेज गति के वजह से कार अनियंत्रित हो गई होगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM