05 April 2022 01:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आज शाम बीकानेर के काव्य रसिकों का इंतजार खत्म होने वाला है। ख़बरमंडी न्यूज़ के बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 'यथार्थ-2' का आगाज मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे गंगाशहर बोथरा चौक-2 स्थित दूगड़ ग्रीन हाउस में होगा। कार्यक्रम में देश के चार चर्चित कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं का दिल जीतेंगे। ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हास्य रस के प्रसिद्ध कवि व संचालक शशिकांत यादव, प्रेम की कवियित्री सोनरूपा विशाल, राम गीत फेम व प्रेम के कवि अमन अक्षर व देशभक्ति कविताओं का चमकता नाम कवि राम भदावर शामिल होंगे।
पोर्टल हैड पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारियां हो चुकी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोगों के फोन आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में टीम ख़बरमंडी सहित मीडिया के साथी भी अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्यक्रम में निशुल्क एंट्री पास की व्यवस्था भी की गई है। निशुल्क पास प्राप्त कर श्रोता अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे। पास अब सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं। बिना पास भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया जा सकेगा मगर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होगी। बता दें कि यथार्थ-2 के दौरान सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली जिले की आठ महत्वपूर्ण संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें टाइगर फोर्स, असहाय सेवा संस्थान, बीकाणा ब्लड सेवा समिति, खादिम खिदमतगार सोसायटी, मारवाड़ जन सेवा समिति, आपणो गांव सेवा समिति, श्री विश्वकर्मा सुथार फोर्स व तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर शामिल हैं।

कार्यक्रम में बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन मुख्य अतिथि होंगे। वहीं कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल अति विशिष्ट अतिथि, एसपी योगेश यादव विशिष्ट अतिथि, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी व मंडी कमोडिटी विशेषज्ञ पुखराज चौपड़ा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त बीकानेर की नामचीन हस्तियां बतौर अतिथि मौजूद रहेंगी। निशुल्क एंट्री पास व अधिक जानकारी के लिए 9549987499 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ख़बरमंडी ने एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 फरवरी 2021 को यथार्थ कवि सम्मेलन आयोजित किया था। यह यथार्थ का दूसरा चरण है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
27 January 2021 09:56 PM