15 November 2022 10:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 5 जुलाई 2022 की रात नयाशहर थाना क्षेत्र के सूने मकान को निशाना बनाने वाला चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस के पास संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज हैं मगर उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। अब नयाशहर पुलिस ने फुटेज जारी कर संदिग्ध की पहचान बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।
नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि अज्ञात चोर ने सूने मकान से सात सोने के फुल सेट, 10 छोटे सेट, 6 सोने की अंगूठियां, एक ब्रासलेट, मोटी चेन, रुद्राक्ष माला, चांदी की मूर्तियां व बर्तन, डेढ़ लाख रूपए की नकदी, 10,20,50 व 100 के नये नोटों की गड्डियों सहित कई कीमती सामान चुरा लिए थे। पुलिस ने हर कोण से जांच कर ली मगर सफलता नहीं मिली है। घटनास्थल से जो सीसीटीवी फुटेज मिला, उसके आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई मगर उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए फुटेज जारी किया गया है ताकि चोर को पकड़ा जा सके।
अगर आप इस संदिग्ध को पहचानते हैं तो इसकी सूचना बीकानेर की नयाशहर पुलिस को दें। पहचान सही होने पर सूचनाकर्ता को उचित इनाम दिया जाएगा। देखें फुटेज



RELATED ARTICLES
07 March 2020 05:25 PM