08 August 2026 05:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान पुलिस के 12 पुलिस निरीक्षकों(पुलिस इन्स्पेक्टर) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीवाईएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें मनोज कुमार शर्मा, इंद्र कुमार, मनोज मूंड, रमेश चंद्र माचरा, कंचन भाटी, डॉ सोनू शेखावत, चंद्र कंवर, सीताराम सोनी, अर्चना मीणा, रीना मिस्त्री, निर्मल कंवर व अनिता मीना शामिल है।
बता दें कि मनोज कुमार शर्मा बीकानेर जिले में लंबे समय तक अलग अलग थानों के थानाधिकारी रहने के दौरान चर्चित रहे। वे अपने काम की वजह से लगातार 5-6 पुलिस अधीक्षकों के प्रिय रहे। जिले की लगभग हर बड़ी कार्रवाई में मनोज शर्मा का रोल रहा। इसके बाद आईजी ऑफिस में तैनात रहते हुए बीकानेर संभाग से जोधपुर तक बड़े पुलिस ऑपरेशन्स में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब उन्हें एसीबी में बतौर पुलिस उप अधीक्षक पोस्टिंग मिल रही है। वहीं इंद्र कुमार वर्तमान में एसीबी में ही पोस्टेड है। पिछले दिनों की गई चर्चित ट्रैप की कार्रवाइयों में इंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रमेश माचरा पहले से ही एसीबी में एक पद पर ऊपर पोस्टेड थे। यह आदेश संयुक्त शासन सचिव, पुलिस मनीष गोयल ने जारी किए हैं।
RELATED ARTICLES
17 April 2020 09:14 PM