08 April 2020 11:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ जीएल मीणा अभी भी बीकानेर को प्रेम करते हैं। कभी बीकानेर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे मीणा ने लॉक-डाउन को देखते हुए पीबीएम हेल्प कमेटी द्वारा की जा रही भोजन पैकेट की सेवा में योगदान देना शुरू कर दिया है। कमेटी के सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मीणा ने फोन करते ही सहमति देते हुए कहा कि बीकानेर के लिए वह हमेशा तैयार है और तुरंत इक्कीस पीपे तेल देने की हां कर दी। इस पर बजरंग छींपा व राजपुरोहित ने डॉ जीएल मीणा का आभार जताया है।
RELATED ARTICLES
05 December 2020 12:19 PM