11 April 2023 05:26 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोटाराम सूरजमल दूगड़ परिवार ने बीकानेर प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष पत्रकार भवानी जोशी सहित पत्रकारों का अभिनंदन किया। स्वागत वक्तव्य जतन लाल दूगड़ ने दिया। गंगाशहर बोथरा चौक स्थित दूगड़ ग्रीन में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में जतन लाल दूगड़, ईश्वर चंद दूगड़, कन्हैयालाल सोनावत, नवरतन बोथरा, केसरीचंद मालू, बीरेंद्र कुमार बोथरा, सुमित दूगड़, मनीष बाफना, रघुवीर प्रजापत, सुशील सेठिया, पंकज शर्मा, ऋषि व जेठूसिंह आदि शामिल हुए। इस दौरान भवानी जोशी का साफा, माला व मोमेंटो से अभिनंदन किया गया। वहीं श्याम मारू, रमजान मुगल, विक्रम जागरवाल, पवन भोजक, धीरज जोशी, नरेश मारू, रोशन बाफना आदि पत्रकारों का भी अभिनंदन किया गया।


इस दौरान जोशी ने आयोजकों का आभार जताते हुए पत्रकारों के हित में काम करने का आश्वासन दिया। जोशी ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में ही पत्रकारों के लिए जमीन दिलवाकर पत्रकार भवन के निर्माण का कार्य शुरू करवा देंगे। आभार ईश्वर चंद दूगड़ ने जताया।




RELATED ARTICLES
21 April 2024 07:27 PM