14 October 2022 11:00 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फड़बाजार में अत्याचारी ससुर द्वारा पुत्रवधु की सरिये से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम केयामुद्दीन बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़िता शहनाज़ के पीहर पक्ष के लोग कोटगेट थाने में इकट्ठा हुए हैं। ख़बर लिखने तक नारेबाजी जारी थी।
आरोप है कि मिर्ची वाली गली, फड़बाजार निवासी केयामुद्दीन द्वारा आए दिन पीड़िता को परेशान किया जाता है। आज उसके साथ मारपीट की गई। ससुर ने सरिये से मारपीट की। आरोप है कि थाने में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है मगर कार्रवाई नहीं हुई।
ख़बर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मामला गंभीर बताया जा रहा है। पीड़िता का पीहर सर्वोदय बस्ती में बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 December 2024 11:01 PM