01 May 2020 11:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पान व शराब की छूट को लेकर इन पदार्थों के रसिक भ्रमित हो रहे हैं। भारत सरकार ने अपने आदेशों में ग्रीन जोन वाले जिलों में पान व शराब की दुकानें खोलने की सशर्त अनुमति दी है। वहीं रेड व ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में यह अनुमति नहीं है। बता दें कि बीकानेर शुक्रवार को ही ऑरेंज जोन में आया है, वहीं इसे ग्रीन जोन आने में अभी 14 दिन इंतज़ार करना पड़ेगा। अगर अगले चौदह दिनों तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव बीकानेर में नहीं आता है तो बीकानेर ग्रीन जोन में आ जाएगा। ऐसे में ग्रीन जोन में आने पर पान व शराब की दुकानें यहां भी खुल सकती है। ज्ञात रहे कि बीकानेर संभाग के चार जिलों में सिर्फ श्रीगंगानगर ही ग्रीन जोन में हैं। वहीं आसपास के जिलों में नागौर, अजमेर, जोधपुर आदि भी ग्रीन जोन में नहीं हैं। ऐसे में शराब व पान रसिकों को चाहिए की वह अगले चौदह दिन सोशल डिस्टेंसिंग की कड़ाई से पालना करें।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 December 2020 08:19 PM