13 April 2020 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भोजन-राशन की सेवा से अलग अपनी जान जोखिम में डाल कोरोना से बीकानेर का जीवन बचाने में लगे धरती के भगवान को तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 150 पीपीई किट भेंट की गई है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि डॉ. संजय कोचर को 150 पीपीई किट रेजीडेंस चिकित्सकों के लिए सौंपी गई है। डॉ. कोचर ने उक्त दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान में उक्त किट संक्रमण बचाव में काफी लाभदायी रहेंगी। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि 75 किट गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल तथा 75 किट रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदान की गई है। महनोत ने बताया कि इस दौरान व्यवसायी गणेश बोथरा, नवरतन डागा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, रमेश भाटी, आनन्द सोनी, पंकज गहलोत, टेकचन्द यादव, पवन सुथार, गौरीशंकर देवड़ा, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM