26 March 2020 09:25 PM

आनंद जोशी की टीम धरणीधर से कर रही अन्न सेवा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने जहां मौत का भय और कुछ दुकानदारों की अमानवीयता का चेहरा दिखाया है वहीं लोगों द्वारा किये जा रहे परोपकार की तस्वीर भी जीवंत की है। ऐसे ही पुनीत कार्य का संचालन धरणीधर खेल मैदान से भी हो रहा है। सरकार की अपील पर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी अपनी टीम के साथ रोजाना भोजन के 500 पैकेट तैयार करके दे रहे हैं। इस नेक काम में उनके साथ दुर्गाशंकर आचार्य (टनु), अभिषेक आचार्य, किशोर पुरोहित, योगेन्द्र तिवाड़ी, अनिल आचार्य (अनाक्ट्टी), पुरषोतम स्वामी, किसन लाल स्वामी, सुनील रामावत, अमित व्यास, बल्लभ आचार्य, रामा पुरोहित, सुनील रिणवा सहित पूरी टीम जुटी हुई है। ख़ास बात यह है कि जन सहयोग से चल रही इस सेवा में जोशी खुद भी भोजन बनाने का कार्य करते हैं। 14 अप्रेल तक चलने वाले इस लॉक डाउन के दौरान कोई भी भूखा न सोये इसी लक्ष्य के साथ हर रोज भोजन बनाकर वितरित किया जा रहा है।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
28 July 2021 03:06 PM