21 July 2020 05:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम की कमेटियों से जुड़े मसले पर हाइकोर्ट ने बड़ा निर्णय दिया है। इस निर्णय के बाद अब निगम महापौर द्वारा गठित कमेटियां बहाल हो गई है। वहीं सरकार द्वारा कमेटियों पर गठित की गई कमेटियां अब अमान्य हो गई है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से महापौर की कमेटियों के ऊपर नयी कमेटियां गठित कर दी थी, जिसमें भाजपा के बोर्ड की अनदेखी की गई। इसके बाद भाजपा की तरफ से हाइकोर्ट की शरण ली गई थी। जानकारी के अनुसार आयुक्त बैठने के साथ ही महापौर की कमेटियां लागू हो जाएगी।
RELATED ARTICLES
19 August 2025 02:33 PM