20 June 2021 06:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर हादसे के घायलों में से तीन की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार आठ घायलों को ट्रोमा लाया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई। पांच का इलाज जारी है। ख़बर लिखने तक घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
वहीं दूसरी ओर गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास गिरी हुई बिल्डिंग के मलबे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पुलिस प्रशासन सहित पार्षद व बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, बीजेपी नेता शिखरचंद डागा, कमल गहलोत सहित आमजन भी मौजूद हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
14 January 2021 09:10 PM