06 May 2021 11:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में एक बार फिर वैवाहिक समारोह पर पाबंदी लगाते हुए नाम के लॉक डाउन की घोषणा की गई है। नाम का लॉक डाउन इसलिए कि जहां से लगातार संक्रमण फैल रहा है वहां पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।
गहलोत सरकार ने पंच मंत्री मंडलीय सलाह पर 10 मई शाम 5 बजे से 31 मई सुबह 5 बजे तक इस लॉक डाउन की घोषणा की है। इसके तहत 31 मई तक विवाह समारोह, प्रीति भोज, बारात एवं निकासी, डीजे आदि की अनुमति नहीं होगी। विवाह की अनुमति होगी, लेकिन विवाह घरों में अथवा कोर्ट में ही कर सकेंगे। इसमें अधिकतम 11 लोग सम्मिलित हो सकेंगे। इसकी सूचना covidinfo.rajasthan.co.in पर देनी होगी। वहीं भवन, मैरिज पैलेस, होटल आदि को विवाह के लिए बुकिंग लेने पर पाबंदी लगा दी गई है। बैंड-बाजा, हलवाई, टैंट व इस प्रकार के अन्य लोगों को विवाह में शामिल होने अथवा किसी प्रकार सेवा देन अथवा सामान की होम डिलीवरी देने की अनुमति नहीं होगी। इन सबको एडवांस बुकिंग के पैसे भी आयोजनकर्ता को लौटाने होंगे या बाद में आयोजन करने पर समायोजित करने होंगे। किसी भी प्रकार का सामूहिक भोज अनुमत नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त मनरेगा से संबंधित कार्य स्थगित रहेंगे। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी व सरकारी परिवहन के साधन पूरी तरह बंद रहेंगे। अन्तर राज्य राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले वाहनों को अनुमति होगी। इससे संबंधित लोडिंग अनलोडिंग के कार्यों में लगे व्यक्ति अनुमत होंगे। राज्य में मेडिकल, अन्य इमरजेंसी व अनुमत श्रेणियों को छोड़कर किसी को भी एक गांव से दूसरे गांव, एक शहर से दूसरे शहर आने जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रमिकों का पलायन रोकने के लिए सभी प्रकार के उद्योगों व निर्माण इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी। श्रमिकों को असुविधा ना हो इसके लिए अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर एवं विवरण के साथ जिला कलेक्टर ऑफिस को देने होंगे।
इसके अतिरिक्त शेष व्यावसायिक गतिविधियां अब तक चले आ रहे रेड अलर्ट महामारी जन अनुशासन पखवाड़े की भांति चलेगी। यानी फल सब्जी, दूध व किराणा स्टोर पहले से निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस लॉक डाउन के तहत विवाह समारोह पर पाबंदी के साथ विवाह हेतु ही सख्ती बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त शेष नियम करीब करीब पहले जैसे ही है। ऐसे में सुबह 6 से 11 बजे तक बाजारों में फैलने वाला कोरोना कैसे रुकेगा, यह बड़ा सवाल है। बता दें कि शुक्रवार शाम को वीकेंड कर्फ्यू भी लगा जाएगा। जो कि 10 मई की सुबह पांच बजे तक चलेगा। ऐसे में देखा जाए तो नया लॉक डाउन अनौपचारिक रूप से 7 मई शाम पांच बजे से ही लग जाएगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 April 2020 03:11 PM