14 May 2020 03:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग के प्रवासी नागरिकों को गृह क्षेत्र में लाने के लिए रेलगाड़ी चलाने की मांग की गई है। श्रीडूंगरगढ़ की रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारु ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। तोलाराम मारू ने बताया कि बीकानेर संभाग के चारों जिलों की बड़ी तादाद राजस्थान से बाहर दूर दराज के क्षेत्रों में निवास कर रही है। परंतु इन्हें लाने के लिए दिल्ली तक ही रेल है, जिससे कोविड 19 के इस आर्थिक तंगी वाले समय में यहां के नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में असम, कोलकाता, बैंगलुरू, चेन्नई, विशाखापट्टनम, मुंबई आदि दूर दराज इलाकों से बीकानेर संभाग तक स्पेशल ट्रेन संचालित कर राहत पहुंचाई जाए।
RELATED ARTICLES
14 May 2020 08:47 PM