01 May 2020 10:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में आज 82 नये मरीजों के साथ ही कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2666 पर पहुंच गया है। अब तक राज्य में कुल 108543 लोगों के सैंपल लिए गये, जिनमें से 100277 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई यानी इन्हें कोरोना नहीं था। वहीं 5600 सैंपल जांच प्रक्रिया में है। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक मरीज़ जयपुर, जोधपुर व कोटा में मिले हैं। यहां क्रमश: 928, 555 व 204 मरीज़ सामने आ चुके हैं। अगर प्रतिशत की बात की जाए तो कुल मरीजों में से 63.27 प्रतिशत तो अकेले इन तीन जिलों में ही हैं। वहीं अब तक 29 जिले कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
RELATED ARTICLES
10 March 2021 08:10 PM