21 November 2020 11:34 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से वकीलों, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाने के लिए एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। जोधपुर व जयपुर हाईकोर्ट में आवश्यक मामलों को छोड़कर सुनवाई बंद है। लेकिन बीकानेर कोर्ट पहले की भांति संचालित होने लगा है। ऐसे में कुलदीप शर्मा ने अपील की है कि बीकानेर कोर्ट को भी राहत दी जाए। शर्मा ने पत्र में लिखा है कि जयपुर व जोधपुर से अधिक बीकानेर में कोरोना का प्रकोप है। अब तक कई वकील कोरोना के काल से ग्रसित हो चुके हैं। वहीं बहुत सारे कोविड अस्पताल व घरों में ही इलाज ले रहे हैं। ऐसे में बीकानेर के वकीलों को अधिक ख़तरा है। इतना ही खतरा न्यायिक कर्मचारियों को भी है। शर्मा ने चीफ जस्टिस से वकीलों व कर्मचारियों की ज़िंदगी बचाने के लिए फैसला लेने की अपील की है। बता दें कि बीकानेर में वकीलों ने 27 नवंबर तक वर्क सस्पेंड कर रखा है।
एडवोकेट कुलदीप शर्मा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM