15 January 2021 10:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस द्वारा दबोचे गए 007 गैंग के पांचों बदमाशों को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर 18 जनवरी तक का रिमांड लिया है।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आज आरोपियों के मेडिकल व पेशी की कार्रवाई पूर्ण की गई। अब आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। अभी तक के अपडेट के अनुसार आरोपियों ने एक कार दोस्त से मैनेज की थी, वहीं दूसरी कार एग्रीमेंट पर ले रखी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कोई गाड़ी चुराकर बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। उल्लेखनीय है कि गुरूवार को जेएनवीसी पुलिस ने अलग अलग समय में दो गाड़ियों सहित पांच बदमाश दबोचे थे। जिनसे एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद हुए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 December 2020 11:25 PM