14 April 2021 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में भी अब कोरोना काल बन चुका है। बुधवार को यहां चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को भी दो मौतें हुई। यानी दो दिनों में कुल छ: मौतें हो चुकी है। इन छः में से दो मृतक चुरू जिले के थे। मंगलवार को सुजानगढ़ जोगलसर निवासी 76 वर्षीय ग्यानी देवी पत्नी जीवनराम व भामटसर नोखा निवासी 7 वर्षीय जगमालाराम पुत्र चूराराम की मौत हुई। बुधवार को कुचीलपुरा जीनगर चौक निवासी 58 वर्षीय गोपी किशन पुत्र नर्सिंग दास, सरदारशहर निवासी 65 वर्षीय दुर्गनाथ पुत्र दीनानाथ, पांचू निवासी 79 वर्षीय लिछमा पत्नी चूनाराम व नोखड़ा कोलायत निवासी 84 वर्षीय अमरदान पुत्र श्रीराम दान की मौत हुई।
यानी कोरोना अपने काल रूप में आ चुका है। बावजूद इसके बीकानेर में लापरवाही की हदें पार की जा रही है। आमजन सहित जनप्रतिनिधि भी मास्क ना पहनने जैसी बड़ी लापरवाही कर रहे हैं। आज भी अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रमों के दौरान कई जनप्रतिनिधि बिना मास्क देखे गए। यहां तक कि केंद्रिय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र रवि शेखर मेघवाल ने भी भीड़ में मास्क उतारकर इंटरव्यू दिया। उनके साथ खड़े कार्यकर्ता भी बिना मास्क नज़र आए। गणगौर उत्सव के दौरान महिलाएं-युवतियां बिना मास्क नज़र आईं। ऐसा ही नज़ारा लगभग हर रोज देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ बीकानेर के दुकानदार सावधानी बरतते हुए मुश्किल हालातों में व्यापार कर रहे हैं। शिक्षा का बुरा हाल हो चुका है। ऐसे में कोरोना नियमों के प्रति लापरवाही स्थितियां और अधिक बिगाड़ रही है।
इस वक्त कोरोना से देश को बचाना ही देशभक्ति है। हम जनप्रतिनिधियों सहित ऐसे लोगों पर लगातार नज़र रख रहे हैं जिनसे लोग सीखते हैं। अगर कोई जनप्रतिनिधि हमें बिना मास्क दिखा तो हम उसकी ख़बर प्रकाशित कर उसे बेनकाब करेंगे। आप भी जागरुक बनें, बिना मास्क घर से ना निकलें। कोई बिना मास्क दिखे तो ख़बरमंडी न्यूज़ के इस नंबर(9549987499) पर उसका फोटो अथवा वीडियो भेज दें।



RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
12 April 2020 06:34 PM