29 June 2024 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के उदासर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी के अनुसार मृतक की पहचान उदासर निवासी 65 वर्षीय शिवरतन सुथार पुत्र झंवरलाल के रूप में हुई। शिवरतन के वेल्डिंग का काम है। आज सुबह वह वेल्डिंग सेंटर गया था। जहां वेल्डिंग के दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे पीबीएम ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM