15 August 2026 04:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की रेल दादा बाड़ी के पास स्थित करोड़ों की भूमि में ताकतवर लोगों द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा करने की ख़बर सामने आई है। मामला ख़सरा नंबर 218 व 220 से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवादी गोपेश्वर बस्ती निवासी जेठाराम सुथार ने कोर्ट इस्तगासे से गंगाशहर थाने में 9 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
कोर्ट के आदेश पर गंगाशहर पुलिस ने पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास, रानी बाजार निवासी प्यारेलाल तंवर पुत्र सुंदर दास, कृष्णा कॉलोनी जयपुर निवासी रामस्नेही पत्नी बृजलाल ज्याणी, कृष्णा कॉलोनी जयपुर निवासी धर्मपाल पुत्र मुकनाराम ज्याणी, जय इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कोलकाता निवासी जयनारायण पुत्र प्रहलाददास सोनी, नगरासर, कोलायत निवासी सुखीदेवी पत्नी पत्नी स्वर्गीय शंकरलाल विश्नोई, सेरूणा, श्रीडूंगरगढ़ निवासी अमराराम पुत्र शेराराम गोदारा, गंगाशहर निवासी जगदीश पुत्र हनुमानाराम विश्नोई, बज्जू निवासी बीरबल पुत्र धन्नाराम विश्नोई सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जमीन के फर्जी विक्रय, फर्जी रजिस्ट्री सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
परिवादी के अनुसार वह बीमार रहते हैं, उम्र भी अधिक हो गई। इस वजह से जमीन की निरंतर सार-संभाल नहीं कर पाते। उन्होंने 2008 में जेठाराम माली व उसकी पत्नी से जमीन खरीदी थी। तब से उनके पास जमीन का कब्जा भी है। उसके बाद विक्रेताओं की मृत्यु हो गई। पीछे कोई संतान थी नहीं।
अब इतने सालों बाद कुछ आरोपियों ने अवैध पॉवर ऑफ अटॉर्नी से जमीन विक्रय कर ली। असल बात यह है कि आरोपियों को यह तक नहीं पता कि मौके पर जमीन कितनी है। वे कहीं तो सीधे जेठाराम माली से जमीन खरीदना बताते हैं तो कहीं पॉवर ऑफ अटॉर्नी का हवाला देते हैं।
परिवादी ने बताया कि वह गरीब और कमजोर आदमी है इसलिए उसके साथ न्याय नहीं हो रहा। कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ आरोपियों का सामना करने की क्षमता उसमें नहीं है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
30 December 2020 01:49 PM